बाजपुर क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने /संशोधन की समस्या के समाधान हेतु अस्थायी केंद्र स्थापित किए जाने के संबंध में।
बाजपुर क्षेत्र में विगत कई दिनों से आधार कार्ड निर्माण एवं संशोधन को लेकर आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आधार संबंधी कार्य न हो पाने के कारण वृद्ध, महिलाएं, छात्र एवं गरीब वर्ग अत्यधिक परेशान हैं।आपको अवगत कराना है कि श्री इंदरजीत सिंह, निवासी बन्ने खेड़ा के पास दो आधार मशीनें उपलब्ध हैं, जो वर्तमान में उपयोग में नहीं हैं। जब तक यह समस्या बनी हुई है, तब तक उक्त मशीनों को जनहित में उपयोग में लाकर जनता की सहायता किए जाने की कृपा की जाए। समस्या समाप्त होने के उपरांत, मशीनों की लोकेशन आपके विवेकानुसार परिवर्तित की जा सकती है।साथ ही, आपसे यह भी निवेदन है कि तत्काल प्रभाव से एसडीएम कोर्ट परिसर अथवा नगर पालिका बाजपुर परिसर में अस्थायी आधार केंद्र खोलने की व्यवस्था करने का कष्ट करें, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।अतः महोदय से विनम्र अनुरोध है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।











