दोराहा बाजपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक बाजपुर तथा वरिष्ठ उप निरीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 31.12.2025 को चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी कोतवाली बाजपुर द्वारा एक अभियुक्त गुरदेव सिंह पुत्र कृष्ण सिंह हाल निवासी इटौवा बन्नाखेड़ा थाना बाजपुर जनपद उधमसिंहनगर स्थायी पता ग्राम थारी कंदरा पोस्ट हल्दुवा जनपद नैनीताल उम्र 20 वर्ष को कनौरा ईदगाह के पास थाना बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर पर एक प्लास्टिक के कट्टे में 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया अभियुक्त गुरदेव उपरोक्त को मय माल के गिरफ्तार कर कोतवाली बाजपुर में मुकदमा अपराध संख्या- 01/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कराया गया चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी ने बताया की क्षेत्र में नशा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है और नशा तस्करों को किसी भी कीमत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की की नशे से दूर रहें नशा हमारे युवाओं को बर्बाद कर रहा है











