कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने की मांग

बाजपुर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अर्थी निकालने से दर्जनों आक्रोशित महिलाओं ने मधुबन क्लस्टर की अध्यक्ष उमा जोशी के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एसएसआई जसविंदर सिंह को ज्ञापन सौंप कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मधुबन क्लस्टर की अध्यक्ष उमा जोशी ने कहा देहरादून से ऐस्लेहॉल चौक की घटना है जो शोसल मीडिया के माध्यम से देखा गया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन पुष्कर सिंह धामी के विरुद्ध कुछ लोग अश्लील अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते हुए मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद को गरिमा गिराने की नीयत से आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे।तथा बिना प्रशासन की अनुमति के हाईवे पर जुलूस व धरना प्रदर्शन अर्थी निकालकर कर आपराधिक कृत्य कर रहे हैं जिसकी समस्त ऑनलाइन वीडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास सुरक्षित है।पूरा उत्तराखंड शर्मसार हो रहा है उक्त सभी के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज करना चाहती है।कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उत्तराखण्ड सरकार के मुख्य पद पर आसीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अर्थी बनाकर कान्धा देना तथा सड़क पर लेटाकर उसको अपमानित करना व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये लातों से मारना एक राजद्रोह की श्रेणी में आता हैं।उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया ऐसे कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।इस मौके पर पूजा,काजल,बलविंदर कौर,गुरजीत कौर,रीना,माला देवी, ममता,जसविंदर कौर,सरस्वती, नीलम,जसप्रीत कौर,पूनम,सुष्मिता, गीत,आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें