कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर की बैठक

कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर की बैठक

 

रिपोर्ट गुलबेज़ खान

 

बाज़पुर।कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण विषय एसआईआर को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ऊधमसिंह नगर के सम्मानित नैनीताल पूर्व विधायक संजीव आर्य जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा एवं जिला प्रभारी एसआई आर गणेश उपाध्याय के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा मतदाता हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई।इस अवसर पर एसआईआर

से संबंधित प्रक्रियाओं,जमीनी चुनौतियों एवं आम मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक अत्यंत सकारात्मक एवं सार्थक रही, जिसमें सभी साथियों ने लोकतंत्र को मजबूत करने और प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ यह सुनिश्चित करने के लिए संघर्षरत हैं कि किसी भी मतदाता के अधिकारों का हनन न हो और किसी भी प्रकार की वोट चोरी या लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ को बर्दाश्त न किया जाए। कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें