रामपुर मकान सूचीकरण कार्य में जिला कारागार का विवरण दर्जः मुकेश कुमार

रामपुर मकान सूचीकरण कार्य में जिला कारागार का विवरण दर्जः मुकेश कुमार

 

यासीन खान

 

रामपुर। भवन गणना कार्य के तहत आज सुपरवाइजर मुकेश कुमार व प्रगणक निर्भय कुमार जैन ने जिला कारागार रामपुर का मकानसूची का कार्य पूरा कर लिया।

नगर पालिका परिषद के सुपरवाइज मुकेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूरे शहर में मकान सूची का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा हैं। पालिका कर्मचारी लगातार भवन सूची बनाने में व्यस्त हैं और पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होने बताया कि भारत सरकार द्वारा भवनसूची का कार्य 22 मई से शुरू होकर 20 जून को समाप्त होगा। इस दौरान शहर के सभी सरकारी भवन व निजि भवनों की गणना की जायेगी। उन्होने बताया कि पालिका कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ भारत सरकार के इस कार्य को कर रहे हैं। भवनों की सूची का काम प्रगति के साथ किया जा रहा हैं। मुकेश कुमार ने बताया कि जिलेभर में इस कार्य को तेजी के साथ किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला कारागार का विवरण दर्ज कराया गया हैं। जनगणना मकान सूचीकरण एवं हाउस लिस्टिंग कार्य में कोई लापरवाही नहीं की जा रहीं हैं। उन्होने बताया कि प्रगणक निर्भय कुमार जैन के साथ मकान सूचीकरण कार्य किया जा रहा हैं और आज जिला कारागार का विवरण दर्ज किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें