#सात_दिवसीय_भाषा_समर_कैंप_सम्पन्न
~बाल मेला एवं सामुदायिक सम्मेलन आयोजित
बाजपुर 3 जून 2026– राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक के तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नमूना में आयोजित सात दिवसीय भाषा समर कैंप का समापन खंड शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र यादव द्वारा किया गया । इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा भारतीय भाषा ग्रीष्म कालीन शिविर से संबंधित विभिन्न आयामों पर बात चीत किया गया। बच्चों द्वारा निर्मित की गई पोस्टर प्रदर्शनी जिसमें घुघुतिया त्यौहार ,स्थानीय लोक संस्कृति ,लोक गीत ,लोक नृत्य कुमाउनी पहाड़ी सॉन्ग बुक्सा जनजाति परिवार का इतिहास , उत्तराखंड का मानचित्र आदि से संबंधित पोस्टर ,मॉडल ,कहानी कविता शब्द कोश एवं बच्चों की तमाम रचनाओं की प्रदर्शनी को जब समुदाय के माता पिता देखे तो बेहद खुश हुए । समुदाय के लोगों द्वारा कार्यक्रम की सराहना अपने अनुभव शेयरिंग भी किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बाजपुर द्वारा सरकारी स्कूलों में आयोजित किए गए भाषा समर कैंप और तमाम जानकारियों को साझा किया गया उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में निः शुल्क शिक्षा है सुयोग्य शिक्षकों द्वारा अवकाश समय में इस तरह का विशेष आयोजन किया गया है जिसके बारे में आप समुदाय के लोगों ने खुद बताया है। हम सभी को मिलकर सरकारी स्कूलों के लिए काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के डा o विजय पांडेय,दीवान सिंह बिष्ट,हेमलता ने अपने विचारों को रखा । आज के इस कार्यक्रम का संचालन मधु रानी एवं मिनी सैनी द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बी आर सी को आर्डिनेटर अवतार सिंह ,ब्रजेश कुमार राधा शर्मा ,बिमला पाठक आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा ।











