फाइनेंस कंपनी ने बाइक को घर से खींचा पीड़ित ने कोतवाली मे दी तहरीर

फाइनेंस कंपनी ने बाइक को घर से खींचा पीड़ित ने कोतवाली मे दी तहरीर

 

रिपोर्ट गुलबेज़ खान आजाद

 

बाजपुर।गांव मरियमपुर नंबर 3 निवासी प्रेमता पत्नी प्रकाश ने कोतवाली में तहरीर देकर बाइक फाइनेंस कराने वाले एजेंट और उसके साथियों पर धोखाधड़ी, जबरन बाइक कब्जे में लेने तथा धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया उन्होंने सितंबर 2025 में हीरो कंपनी की एक बाइक फाइनेंस पर खरीदी थी। बाइक खरीदते समय उन्होंने 7 हजार रुपये जमा किए थे तथा प्रति माह 3,402 रुपये की किस्त का भुगतान कर रही थीं। महिला के अनुसार दिसंबर 2025 तक सभी किस्तें समय पर जमा कर दी गई थीं, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते किस्त जमा नहीं कर पाई कार्यालय पहुंचने पर जेल भेजने की धमकी थी साथ ही कथित रूप से एक कागज पर अंगूठा लगवाकर बाइक जमा कर ली गई। फाइनेंस कंपनी द्वारा रिकवरी नोटिस नहीं भेजा था धोखाधड़ी की साजिश प्रतीत होता है।पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कोतवाली पुलिस ने पीड़िता को जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें