मधुबन क्लस्टर में क्लस्टर की अध्यक्ष उमा जोशी किया बैठक का आयोजन
रिपोर्ट गुलबेज़ खान आजाद
बाजपुरl मधुबन क्लस्टर में क्लस्टर की अध्यक्ष उमा जोशी के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें क्लस्टर से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा हुई और कलस्टर में आए हुए कृषि यंत्रों जो भी विशेष छूट पर हमारी क्लस्टर की लाभार्थी महिलाओं को दिया गया हैं जिसमें कृषि में प्रयुक्त होने वाले यंत्रों को 75% की सब्सिडी में महिलाओं को दिया जा रहा है क्लस्टर की अध्यक्ष उमा जोशी ने कहा कि 75% सब्सिडी पर मिले कृषि यंत्रों से अब हमारा काम आसान होगा और उत्पादन भी बढ़ेगा। ये संभव हुआ है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान हितैषी फैसलों से। उत्तराखंड की नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए हम इनका आभार व्यक्त करते हैं।”* इस मौके पर उमेश छिमवाल , निशा रावत , रश्मि, आशा उर्मिला कांडपाल, विमला , सावित्री , सोनी नेगी , सुमित्रा , सोमवती आदि महिलाएं उपस्थित रही ।











