दोराहा मुरादाबाद बस स्टैंड पर 10 माह से खराब पड़ा वाटर कूलर, यात्रियों को हो रही परेशानी
रिपोर्ट गुलबेज़ खान आजाद
बाजपुर। दोराहा मुरादाबाद बस स्टैंड पर लगा वाटर कूलर पिछले लगभग दस माह से खराब पड़ा है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों और आसपास के स्थानीय दुकानदारों को पीने के पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की व्यवस्था न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार बाजपुर ब्लॉक में बैठे अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।
यात्रियों और दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़े वाटर कूलर को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके आपको बता दें की खंड विकास अधिकारी को फोन के मध्य से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अधिकारी इतने बेलगाम हो चुके हैं की इन्हें जनता की परेशानी दिखाई नहीं देती











