बाजपुर में तूफान-ओलावृष्टि से भारी तबाही: यशपाल आर्य का पैदल मार्च, धामी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे;50,000 प्रति एकड़ मुआवजे की मांग
बाजपुरl क्षेत्र में भीषण बरसात, तूफान और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए करोड़ों रुपये के नुकसान को लेकर राजनीति गरमा गई है। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला से लेकर एसडीएम कोर्ट तक विशाल पैदल मार्च निकाला। इसके बाद आर्य कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कोर्ट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने धामी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए प्रभावित किसानों को 50,000 प्रति एकड़ मुआवजा देने की पुरजोर मांग की।
मुख्यमंत्री का हवाई दौरा महज दिखावा: यशपाल आर्य
सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बाजपुर और गदरपुर को तत्काल ‘प्रभावित क्षेत्र’ घोषित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के दौरे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाजपुर में केवल हेलीकॉप्टर से दौरा किया और एक जगह रुककर ‘फुर्र’ से रवाना हो गए। उन्होंने संकट की इस घड़ी में किसानों के लिए कोई ठोस राहत घोषणा नहीं की।”आर्य ने बिजली बिल स्थगित करने के फैसले पर चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार ने केवल 3 महीने के लिए ट्यूबवेल के विद्युत बिल स्थगित किए हैं, लेकिन 3 महीने बाद किसान क्या करेंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं है। ऊंट के मुंह में जीरे के समान है सरकारी मुआवजा
यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार प्रति हेक्टेयर 34,000 मुआवजा देने की बात कह रही है, जो किसानों के भारी नुकसान के सामने ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर साबित होगा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा
50,000 प्रति एकड़ की दर से किसानों को मुआवजा दिया जाए।किसानों के ट्यूबवेल का 6 महीने का बिजली बिल पूरी तरह माफ किया जाए।आपदा की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मानवता के नाते किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए।
बाजपुर के किसानों और आवासीय मकानों के निर्माण कराय भूमि अधिकारों की लड़ाई आर-पार लड़ी जाएगी।अंकिता भंडारी हत्याकांड और विधानसभा सत्र पर बयान
यशपाल आर्य ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच का आश्वासन सिर्फ एक ड्रामा बनकर रह गया है और पीड़िता के माता-पिता आज भी इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उन्होंने साफ किया कि किसानों के नुकसान और स्थानीय समस्याओं के इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
……………………………………
बीजेपी नेताओं पर बरसे पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते
बाजपुर l नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष के निर्देश पर ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजपुर शुगर फैक्ट्री में 10 करोड़ रुपये के स्क्रैप घोटाले का पर्दाफाश किया था और शराब फैक्ट्री को बचाया था। उन्होंने सत्ताधारी दल पर हमला बोलते हुए कहा जब भी कोई समस्या होती है तो बीजेपी नेता पूछते हैं कि यशपाल आर्य कहां हैं मैं पूछना चाहता हूं कि सत्ता में बैठे तुम्हारे नेता कहां हैं बाजपुर क्षेत्र से तीन-तीन राज्य मंत्री हैं, उनका क्या कर्तव्य बनता है क्या वे मुख्यमंत्री से बात करके यहां की समस्याओं का समाधान नहीं करा सकते l
…………………………………..
किसानों की लड़ाई सड़कों पर लड़ेंगे : हरमिंदर सिंह लाडी
बाजपुर l किसान कांग्रेस
किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि यशपाल आर्य बाजपुर की जनता के हर सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहे हैं। किसानों और बेघर आवासीय लोगों की लड़ाई को सड़क से लेकर विधानसभा सत्र तक मजबूती से लड़ा जाएगा और 50,000 प्रति एकड़ मुआवजा मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, क़दीर अहमद, सत्यवान गर्ग, पवन शर्मा, नवदीप सिंह कंग, हामिद अली, हरभजन सिंह, हरदेव सिंह संधू, जोरावर सिंह भुल्लर, अनिल सेन, वरुण कपूर, निसार अहमद, आशु मेहरा, आदित्य चांदना, डी.के. जोशी, परमजीत हांडा, परवेज शेख, तनवीर खान आदि थे l










