बाजपुर: हरलालपुर को मिली बड़ी सौगात, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने स्वीकृत कराए ₹50.91 लाख
बाजपुर। बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा हरलालपुर के निवासियों को जल्द ही खस्ताहाल और कच्चे रास्तों से मुक्ति मिलने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के प्रयासों से मुख्य मार्ग से प्राथमिक राजकीयu विद्यालय एवं हरलालपुर माइनर नहर तक जाने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 50 लाख 91 हजार रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत हो गई है।
600 मीटर लंबा बनेगा संपर्क मार्ग स्वीकृत योजना के अनुसार, इस 0.600 किलोमीटर (600 मीटर) लंबे संपर्क मार्ग के बनने से जहां एक ओर स्कूली बच्चों को राजकीय प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी, वहीं दूसरी ओर माइनर नहर व आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों का आवागमन भी सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।
ग्रामीणों ने जताया आभार
मार्ग निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने पर हरलालपुर के समस्त ग्रामवासियों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का दिल से धन्यवाद किया और उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि लंबे समय से इस मार्ग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे विधायक आर्य ने प्राथमिकता से पूरा करवाया है।










