एक युवक पर लड़कों ने लाठी डंडों तलवारों से किया जानलेवा हमला
बाजपुर।गांव बाजपुर में लाठी डंडों से लैस होकर आए 8-10 लड़कों ने एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए गंभीर उसे घायल कर दिया।
ग्राम कनौरी निवासी सबरूद्धीन पुत्र श्री अफसर अली ने दोराहा चौकी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 31 अक्टूबर की रात्रि को पुत्र रहमान अली घर से ग्राम बाजपुर गाँव अपनी बहन के घर पर जा रहा था।रास्ते में जिया डेयरी (अम्बेडकर पार्क के पास) कुछ सामान खरीदने रूक गया।इतने में ही 08 से 10 नोटरसाइकिलों पर फैज मुडिया पिस्तौर सम्मी निवासी ग्राम मुडिया कला अयान निवासी ग्राम रम्पुराशाकर मिया निवासी ग्राम बरहैनी हरबंश सिहं निवासी अज्ञात लोग हाथों में तलवार,पाठल,सरिये, लोहे की रोड आदि लेकर आये,और आते ही मारने पीटने लगे फैज एवं अयान उपरोक्त द्वारा जोर से कहा गया कि आज इस रहमान को जिन्दा मत छोडना इसे जान से ही मार दो। और सरावा हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल को चिकित्सालय भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। पीडि़त न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की।











