बाजपुर दोराहा जनपद में अपराधियों व अपराध के विरुद्ध एवं अवैध अस्लाहो व अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थ के क्रम में चलाए जा रहे अभियान में दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी को बड़ी कामयाबी मिली है दोराहा पुलिस ने लेवडा पुल से बाजपुर जाने वाले रास्ते पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त सुमित राठौड़ पुत्र रविंद्र राठौड़ निवासी जगतपुरा रूद्रपुर को एक अवैध तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है आपको बता दें की दोराहा चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी लगातार क्षेत्र में एक्टिव रहते हैं जिससे अवैध कारोबार करने में में भय का माहौल है











