बाजपुर। दर्जा कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास यात्रा का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में वर्तमान समय में 2 लाख करोड़ रूपये से अधिक की परियोजनाओं पर कार्य तेजी से प्रगति पर है। जिसमें केदारनाथ बद्रीनाथ मास्टर प्लान, केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना, सौंग व जमरानी बांध परियोजनाएँ, जल जीवन मिशन हर घर जल, पीएम किसान सम्मान निधि एवं फसल बीमा योजना, पीएम ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत आदि प्रमुख विकास परियोजनाएँ एवं उपलब्धियाँ सम्मिलित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न को धरातल पर उतारने के लिए उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबध्दता से कार्य कर रही है। ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में विकास, विश्वास और संकल्प के साथ उत्तराखण्ड आगे बढ़ रहा है।











