कार की टक्कर से थ्री व्हीलर पलटा 6 लोग गंभीर रूप से घायल
बाजपुर।नैनीताल रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सवारी से भरा ऑटो सड़क किनारे पलट गया। ऑटो के पलटने से चालक समेत 7सलोनी 20 वर्षीय पत्नी रवि गर्भवती महिला निवासी वन्नाखेड़ासुरेश चंद पुत्र राम गोपाल निवास भोना कालोनी निवासी भटपुरी निशा पुत्री राजपाल,छोटे लाल पुत्र हुलासी,निहाल सिंह पुत्र रज्जू निवासी भटपुरी बरहैंनी निवासी टेंपो चालक विपिन 22 वर्षीय पुत्र रामपाल घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।बरहैनी से टेंपो लेकर बाजपुर तरफ आ रहा था तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी सड़क से नीचे उतर कर पलट गया।जिन्हें घायलों का उपचार करते हुए हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने बताया कि मार्ग दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।











