किसानों ने शुगर फैक्ट्री को प्रधान प्रबंधक को चलाने के लिए 12 घंटे का समय दिया

किसानों ने शुगर फैक्ट्री को प्रधान प्रबंधक को चलाने के लिए 12 घंटे का समय दिया

 

रिटायर के चीफ़ इंजीनियर शुगर फैक्ट्री को चलाने में करेंगे मदद:विजेंद्र डोगरा

बाजपुर।शुगर फैक्ट्री बंद होने पर आक्रोशित दर्जनों किसानों ने किसान नेता विजेंद्र सिंह डोगरा के नेतृत्व में शुगर फैक्ट्री की प्रधान प्रबंधक डॉ अमृता शर्मा का घेराव कर 12 घंटे का चलाने का समय दिया है। शुगर फैक्ट्री को सुचारू रूप से नहीं चलाया गया तो आंदोलन होगा।भाकियू के किसान नेता विजेंद्र सिंह डोगरा ने बताया जब से शुगर फैक्ट्री का पेराई सत्र शुरू हुआ है मुश्किल से शुगर फैक्ट्री 22 घंटे चली है। चीफ इंजीनियर अभिषेक की लापरवाही से फैक्ट्री सही तरह से चल नहीं पा रही है जिससे फैक्ट्री को भी भारी नुकसान हो रहा है। किसान कई दिनों से गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली को लेकर चीनी मिल के ग्राउंड में खड़े हैं फैक्ट्री ना चलने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया नई टरबाइन एवं बॉलर के कम्युनिकेशन नहीं बन पा रहे हैं जिसकी वजह से टरबाइन ट्रिप हो जा रही है और फैक्ट्री सही तरह से चल नहीं पा रही है। रिटायर चीफ इंजीनियर विनीत जोशी को बुलाया गया है वही इस फैक्ट्री को सुचारू रूप से चला पाएंगे।आक्रोशित किसानों ने चीफ इंजीनियर अभिषेक से इस्तीफा की मांग की किसानों ने कहा कि तुम इसके लायक नहीं हो तुम्हारी वजह से किसानों एवं फैक्ट्री को नुकसान हो रहा है।तुम्हारे पास के चीफ इंजीनियर होने का अनुभव नहीं है जिसकी वजह साथ जाहिर हो रही है।बही प्रधान प्रबंधक डॉ अमृता शर्मा के समझाने पर किसान शांत हुए और फैक्ट्री से रिटायर चीफ इंजीनियर विनीत जोशी को बुलाने की सहमति बनी। उन्होंने कहा कल 12:00 से शुगर फैक्ट्री बंद पड़ी है अभी तक चालू नहीं की गई जिसकी वजह से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रधान प्रबंधक डॉ अमृता शर्मा ने कहा किसानों को पूरा सहयोग दिया जाएगा और किसानो की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा शुगर फैक्ट्री को चलाने के लिए रिटायर चीफ इंजीनियर विपिन जोशी को बुलाया जाएगा है उन्हें पूरी उम्मीद है कि शुगर फैक्ट्री सही तरह से चल पाएगी और किसानो की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। भाकियू के किसान नेता एवं फौजी कॉलोनी सहकारी समिति के अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह रंधावा ने कहा बाजपुर शुगर फैक्ट्री किसानो की रीड की हड्डी है किसानों ने बड़ी मेहनत के साथ इस फैक्ट्री को स्थापित कराया और उन्होंने कहा है कि इस शुगर फैक्ट्री की वजह से ही बाजपुर की अर्थव्यवस्था चलती है। उन्होंने कहा है कि किसानों को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए फैक्ट्री को सुचारू रूप से चलाने के लिए जो भी कदम उठाए जाएं फैक्ट्री के हित में उठाय जाए और फैक्ट्री को सुचारो रूप से चलाया जाए। वरना किसान हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं जो कि हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।इस मौके पर जसवीर सिंह,कुलबीर सिंह,सरताज सिंह औलख,सुनील डोगरा,जयकैप, सरवन सिंह,अकबर अहमद, कुलदीप सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें