बाजपुर।पालिका के वार्ड न0 4 गाँधी नगर में नगर पालिका कूड़ा उठाने वाले वाहन के चालक हेडफोन लगाकर चलते हैं वाहन की चपेट में आने से 2 वर्ष की आरोही पुत्री अनिल कुमार की जान चली गयी थी।जिस पर कल शाम भाजपा नगर पालिका प्रत्याशी रहे भाजपा नेता गौरव शर्मा ने नगर पालिका इओ मनोज दास से फोन वार्ता में अनियमतता करने वाले कूड़ा वाहन ठेकेदार के ठेके को तत्काल निरस्त करने ड्राइवर पर कार्यवाही की मांग की।आज प्रातः दुःखी पीड़ित परिवार से मिलकर शोक सांत्वना व्यक्त की।तथा दुर्घटना को पीड़ित परिवार द्वारा बताया गया – कि ड्राइवर ने कूड़े गाड़ी में चलने वाला संदेश गीत भी ऑफ़ रखा था,तथा कान में हेडफोन लगाकर गाड़ी चलाते है।मृतक की माँ ने बताया की वो हाथ हिलाकर ड्राइवर को गाड़ी रोकने का इशारा करती रह गयी जबकि ड्राइवर हेडफोन लगाकर चल रहा था।पालिका ने मानकों का पालन न करने वाले ड्राइवर रखें, गाड़ी साउंड भी कभी बहुत अधिक तेज तो कभी बिल्कुल बंद रखा जाता है।पीड़ित परिवार को कम से कम 5 लाख का मुआवजा ठेकेदार द्वारा दिया जाना चाहिए !
इस दुःख की घड़ी में गौरव शर्मा एवं समस्त बाजपुर शोकाकुल परिवार के साथ है।











