बाजपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आज मां सरस्वती जी की पुण्य-प्रतिमा का विधिवत एवं श्रद्धापूर्ण स्थापना कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर माननीय राज्य गन्ना मंत्री श्री मंजीत सिंह राजू जी मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे, जिसे उन्होंने अपना परम सौभाग्य, गर्व तथा आध्यात्मिक आनंद बताया।कार्यक्रम के अंतर्गत हवन वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधानपूर्वक आरती संपन्न की गई। माननीय राज्य गन्ना मंत्री जी ने मां सरस्वती जी के समक्ष अरदास कर समस्त विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, ज्ञान-वृद्धि, बुद्धि-प्रकाश तथा जीवन में सफलता की असीम ऊँचाइयों की कामना की।इस महत्वपूर्ण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्वर्गीय सुखवंत सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुखविंदर कौर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही कमेटी प्रबंधक के अध्यक्ष श्री आलोक जी, व्यवस्थापक श्री राजेश वि. अग्रवाल जी, कमेटी प्रबंधक के सदस्यगण, विद्यालय के प्रधानाचार्य, पूर्व जिला प्रभारी राजेश कुमार, प्रान्त मंत्री गौ रक्षा विभाग यश पाल राजहंस जी, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य मोहन पाल जी, विकास गुप्ता जी, विकास परमार, जी,शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा विद्यालय परिवार के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी के संयुक्त सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल, भव्य एवं प्रेरणादायी रूप में सम्पन्न हुआ।
अंत में माननीय राज्य गन्ना मंत्री जी ने मां सरस्वती जी से प्रार्थना की कि विद्यालय का ज्ञान-दीप यूँ ही निरंतर प्रज्वलित रहे और विद्यार्थी समाज एवं प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें।











