गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला में पांचवें दिन का समागम श्रद्धा और भावनाओं के उत्कर्ष पर पहुँचा

। गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला में चल रहे सात दिवसीय गुरु मान्यो ग्रंथ समागम के पांचवें दिन का समागम आज श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वाणी से भरपूर रहा।आज के समागम में प्रसिद्ध धर्म प्रचारक जत्थों में भाई केवल सिंह मेहता पंजाब, कविशर जत्था भाई स्वर्ण सिंह राही, कथावाचक भाई गुरशरण सिंह—प्रचारक धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब, एवं कथा वाचक भाई त्रिलोक सिंह यूके वाले तथा प्रसिद्ध प्रचारक भाई अमरजीत सिंह ग़ालिब खुर्द वाले ने संगत को गुरबाणी के अमृत संदेशों से निहाल किया।धर्म प्रचारक जत्थों ने अपने प्रवचन में गुरु तेग बहादुर साहिब जी, चार साहिबजादों तथा उनके परिवार की महान शहादत को अत्यंत भावपूर्ण शब्दों में स्मरण करते हुए, गुरबाणी में निहित मानव सेवा, त्याग, समर्पण, साहस और धर्म की रक्षा के सिद्धांतों को संगत के समक्ष विस्तारपूर्वक प्रस्‍तुत किया। गुरु घर की सीख को आधुनिक जीवन में लागू करने तथा समाज में प्रेम और सद्भाव को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया गया।गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह जी ने सभी सम्मानित संत महापुरुषों व संगत का आभार व्यक्त किया तथा सिरोपा व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

समागम में संत बाबा करनैल सिंह, भाई अनमोल सिंह, दिलीप सिंह, सुरजीत सिंह,जोग सिंह, कुलवंत सिंह, हरपाल सिंह, रविंद्र सिंह आदि थे।

 

मानयो ग्रंथ समागम का समापन 7 दिसंबर को*

गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर को विशाल कीर्तन दरबार सजेगा जिसमें पंथ प्रसिद्ध जत्थे कथा कीर्तन करेंगे एवं अमृत संचार कराया जाएगा साथ ही धन-धन बाबा कुंदन सिंह जी की याद में रक्तदान कैंप व मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें