खेड़ा-रुद्रपुर में 8 एकड़ सरकारी भूमि कब्जा मुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया मौका मुआयना, अवैध कब्ज़ा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जनपद ऊधम सिंह नगर में सरकारी संपत्तियों को अवैध कब्जों/अतिक्रमण से मुक्त कराने के अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई की गई। खेड़ा-रुद्रपुर क्षेत्र में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 8 एकड़ (लगभग 32,375 वर्ग मीटर) मूल्यवान सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण

कब्ज़ा मुक्त कराई गई भूमि पर किसी भी प्रकार के पुन:अतिक्रमण को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए, जिलाधिकारी श्री नितिन भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा ने उच्चाधिकारियों के साथ स्वयं मौके का मुआयना किया। इस दौरान, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कार्यवाही को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बल में ज़िले के सभी पुलिस अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, पुलिस जवान, फायर सर्विस जवान, होमगार्ड, पीआरडी, आबकारी फोर्स और वन विभाग के कार्मिक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त PAC बल भी विशेष रूप से तैनात किया गया है।प्रशासनिक स्तर पर अतिक्रमण हटाने के लिए ज़िला प्रशासन की टीम ADM/SDM/तहसीलदार और नगर निगम की टीम संयुक्त रूप से कार्यरत हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मौके पर आधिकारिक फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी की जा रही है तथा ड्रोन कैमरे से भी संपूर्ण क्षेत्र की गहन निगरानी की जा रही है।एसएसपी श्री मणिकांत मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था पर बल देते हुए कहा, कि “कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह कार्रवाई पूरी मजबूती और निष्पक्षता के साथ की जा रही है। उपद्रव या अवरोध पैदा करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें