बाजपुर- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में इंटर कॉलेज बाजपुर में डॉ० अशोक सिंह तोमर की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया शिविर में पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की ओर से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं ब 13 तारीख को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान डॉक्टर अशोक सिंह तोमर ने बताया कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) का मतलब है कि सभी लोगों को बिना किसी वित्तीय कठिनाई के, जब और जहाँ ज़रूरत हो, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं (रोकथाम, उपचार, पुनर्वास सहित) तक पहुँच मिले, ताकि कोई भी पीछे न छूटे और स्वास्थ्य ही सबका मौलिक अधिकार बन सके; यह गरीबी उन्मूलन और आर्थिक विकास के लिए ज़रूरी है और 12 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस।मौके पर डॉ०आकांशा चौहान, परवीन निशा सहित दर्जनों छात्र छात्रायें मौजूद रहे।











