महेशपुरा_ग्राम_प्रधानपति_पर_सफाई_के_नाम_पर_प्राईवेट_बसों_से_अवैध_वसूली_करने_का_आरोप

महेशपुरा_ग्राम_प्रधानपति_पर_सफाई_के_नाम_पर_प्राईवेट_बसों_से_अवैध_वसूली_करने_का_आरोप

बाजपुर 1 जनवरी 2026- श्री दशमेश बस यूनियन काशीपुर दोराहा रूद्रपुर के उपाध्यक्ष जयदीप सिंह ‘सोनू’ ने उपजिलाधिकारी बाजपुर डॉ. अमृता शर्मा को शिकायती पत्र सौंपकर महेशपुरा ग्राम प्रधानपति लीलाधर सैनी पर सफाई के नाम पर काशीपुर दोराहा रूद्रपुर रूट पर चलने वाली प्राईवेट बसों से जबरन अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की माँग की है। साथ ही उन्होंने इस अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगवाने का भी अनुरोध किया है। उधर ग्राम प्रधानपति लीलाधर सैनी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि ग्राम की सफाई के लिए चार सफाई कर्मचारी नियुक्त है। जिनके वेतन भुगतान हेतु डीपीआरओ के आदेशानुसार प्राईवेट बसों से यूजर चार्ज वसूला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें