एसडीएम ने तहसील दिवस में जनता की समस्याएं सुनी
बाजपुर।तहसील दिवस मे जनता की शिकायते सुनते हुए एसडीम डॉ अमृता शर्मा ने कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। एसडीम डॉ अमृता शर्मा ने बताया तहसील दिवस में 9 शिकायते प्राप्त हुई जिन्हें संबंधी विभाग को निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए गए।इस दौरान तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान मौजूद रहे।











