मकराना टाइल्स के मालिक विजय कुमार के साथ मारपीट
रिपोर्ट गुलबेज़ खान आजाद
बाजपुर। कोतवाली बाजपुर निवासी मकराना टाइल्स एवं पत्थर दुकान संचालक विजय कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा और
कार्यवाही की मांग की है। शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार को उनकी दुकान पर पत्थर लेने आए रिजवान, रशीद और उसके एक साथी से कमीशन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपितों ने दुकान के बाहर निकलकर जान से मारने की धमकी दी और भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। विजय कुमार ने आशंका जताई है कि उनके साथ किसी भी समय कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही मारपीट की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वहीं कोतवाली पुलिस ने पीड़ित को कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।











