कच्ची अवैध शराब की भट्ठियां तोड़ी 130 लीटर शराब बरामद की, तथा 12000 केजी लहन नष्ट किया

कच्ची अवैध शराब की भट्ठियां तोड़ी 130 लीटर शराब बरामद की, तथा 12000 केजी लहन नष्ट किया

 

 

बाजपुर।कच्ची अवैध शराब को लेकर विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत संयुक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप कुमार के निर्देश पर व सहायक आबकारी आयुक्त एन आर जोशी के निर्देशन पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण व बिक्री भंडारण के अड्डों को समूल विनिष्टीकरण के क्रम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, क्षेत्र 4 बाजपुर के नेतृत्व में मसीत, केलाखेड़ा, कुईखेडा व सरकडी में क्षेत्र 4 बाजपुर, मण्डलीय प्रवर्तन दल (कुमाऊं मंडल) जनपदीय प्रवर्तन दल व क्षेत्र 01 रुद्रपुर की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त दबिश दी गई ! दबिश के दौरान लगभग 130 लीटर कच्ची शराब बरामद की, तथा 12000 केजी लहन को मौके पर नष्ट किया! धारा 60 आबकारी अधिनियम में 3 अभियोग पंजीकृत किये गये! टीम में आबकारी निरीक्षक प्रताप राम, उप आबकारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, विकास रावत संतोष लोहानी, दीपक दुबे, आबकारी सिपाही वीरेंद्र कुमार, वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव, रेनुका बोरा, गीता जोशी मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें