महेशपुरा में लंबे समय से खराब पड़ा वाटर कूलर भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान

महेशपुरा में लंबे समय से खराब पड़ा वाटर कूलर भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान

 

रिपोर्ट गुलबेज़ खान आजाद

 

बाजपुर के ग्राम महेशपुरा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के पास पिछले काफी समय से ठंडे पानी का वाटर कूलर खराब पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों ओर स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी के बीच ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी के प्रकोप के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर लगाया गया वाटर कूलर लंबे समय से खराब है, लेकिन अभी तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके चलते राहगीरों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं

क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश सैनी ने बताया कि उन्होंने वाटर कूलर को ठीक कराने के लिए ब्लॉक

के उच्च अधिकारियों से कई बार शिकायत की है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है और वाटर कूलर खराब ही पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए वाटर कूलर की शीघ्र मरम्मत कर उसे चालू कराया जाए, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें