27 जून से हड़ताल पर जाएंगे पालिका के दैनिक एवं संविदा कर्मचारी
बाजपुर। नगरपालिका परिषद बाजपुर के दैनिक वेतनभोगी, संविदा कार्यालय स्टाफ एवं पर्यावरण मित्रों ने स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर 27 जून 2026 से कामबंद और कलमबंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि वे कई वर्षों से समूह ‘ग’ एवं ‘घ’ के पदों पर कार्यरत हैं, लेकिन शासनादेश के बावजूद उनका नियमितीकरण नहीं किया गया। कर्मचारियों ने बताया कि 8 दिसंबर 2025 को भी इस संबंध में संयुक्त प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 27 जून तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन एवं नगरपालिका परिषद की होगी।











