तहसील में दिव्यांगजनों हेतु लिफ्ट रैंम्प व व्हीलचेयर की व्यवस्था किए जाने के आदेश* 

तहसील में दिव्यांगजनों हेतु लिफ्ट रैंम्प व व्हीलचेयर की व्यवस्था किए जाने के आदेश*

 

 

रिपोर्ट गुलबेज़ खान आजाद

 

बाजपुरl तहसील के द्वितीय तल पर दिव्यांग जनों को जाने में हो रही परेशानियों के संबंध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता सूरज सागर ने आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखंड को पत्र भेज कर दिव्यांग जनों को द्वितीय तल पर जाने हेतु उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की गई थी। इसके संदर्भ में संयुक्त निदेशक, कार्यालय- न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखंड ने जिला अधिकारी उधम सिंह नगर को तहसील परिसर बाजपुर में दिव्यांगजन हेतु द्वितीय तल पर जाने के लिए लिफ्ट, रैंम्प व व्हीलचेयर की व्यवस्था किए जाने के संबंध में पत्र लिखते हुए प्रकरण पर दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 40 में दी गई व्यवस्था के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें