सऊदी अरब में ठाकुरद्वारा के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम

सऊदी अरब में ठाकुरद्वारा के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम
आज़ाद न्यूज़ टीवी | मुरादाबाद
मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र की नई बस्ती (वार्ड नंबर-22) निवासी एक युवक की सऊदी अरब के जीजान शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान सुब्हान के रूप में हुई है, जो रोज़गार के सिलसिले में सऊदी अरब में कार्यरत था।
बताया जा रहा है कि सुब्हान अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से विदेश गया था। परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन सुबह उसकी परिवार से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान वह पूरी तरह सामान्य और खुश नजर आ रहा था। लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत की सूचना मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने भारत सरकार और संबंधित प्रशासन से मांग की है कि सुब्हान के शव को जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था कराई जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार अपने वतन में किया जा सके।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। परिजन इसे संदिग्ध मानते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें