हरेला पर्व के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया वृक्षारोपण
रूद्रपुर हरेला पर्व के शुभ अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority) की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सिविल जज श्रीमती ममता पंत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हरेला पर्व प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और हरियाली बढ़ाने का संदेश देता है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में इरम, अंजली, गीता, विक्की, कायनात, सुनीता, रिफा, रूना, अंकित, अनुष्का, रूबी सहित अन्य पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर्स) मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।











