पीपल पड़ाव रेंज में लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद

तराई केंद्रीय वन विभाग रुद्रपुर की पीपल पड़ाव रेंज एक बार फिर सुर्खियों में है लकड़ी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं की पीपल पड़ाव रेंज के प्लॉट संख्या 40 में बेस कीमती सागौन के 14 वृक्ष काट डाले वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी काटे गए वृक्षों की गोलाई 4 से 6 फीट की है पूरे मामले को लेकर जब रेंज अधिकारी पुरन चंद जोशी से संपर्क किया तो उनका फोन कवरेज एरिया से बाहर आ रहा था पीपल पड़ाव रेंज में यह कोई पहला मामला नहीं है आए दिन लकड़ी माफियाओं द्वारा पेड़ों को काटकर ले जाने के मामले सामने आते रहते हैं लेकिन विभाग की लापरवाही से लकड़ी माफियाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है जिसके चलते लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं पूरे मामले को लेकर तराई केंद्रीय वनपभाग प्रभाकीय वन अधिकारी से संपर्क किया तो उनका फोन भी कवरेज क्षेत्र से बाहर था पूरे मामले को लेकर कांग्रेस यूथ प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने आक्रोश जताया कहा कि वन विभाग के ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर सरकार कार्रवाई करें नहीं तो यूथ कांग्रेस इसके लिए आंदोलन करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें