केलाखेड़ा में वन विभाग की टीम द्वारा छापेमारी के दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है। वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की है । टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की और अवैध रूप से जमा की गई लकड़ी और अन्य सामग्री को जब्त किया। लंबे समय से मिल रही शिकायत पर आज वन विभाग की टीम ने छापेमारी की छापेमारी के दौरान अवैध मात्रा में जंगल की लकड़ी प्राप्त हुई वन प्रभारी ने बताया कि आज केलाखेड़ा में हमारे द्वारा छापेमारी की गई है जिसमें बड़ी मात्रा में सागवान की लकड़ी मिली और हमारे द्वारा जप्त की गई है साथी उन्होंने बताया कि एक मिनी आरा मशीन की लगाई गई है जिसमें मिनी आरा मशीन को हटाने की बंद करने की चेतावनी भी दी गई है जल्द से जल्द बंद की जाए यदि नहीं की जाती है तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी











