अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर शिविर आयोजित

बाजपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।गुरुवार राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वितीय बाजपुर में प्रधानाध्यापक दीपक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप,सुनामी,बाढ़ और ज्वालामुखी विस्फोट हर साल दुनिया भर में व्यापक विनाश फैलाती हैं और लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं। हालांकि पर्याप्त तैयारी और जोखिम न्यूनीकरण रणनीतियों के माध्यम से उनके प्रभाव को काफी हद तक काम किया जा सकता है।इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस को मनाया जाता है। यह दिवस सरकारों, समुदायों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा प्राकृतिक खतरों के जोखिम और प्रभाव कम करने के लिए की जा रहे प्रयासों को सम्मानित करता है तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई है। इस मौके पर दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें