आरोप निराधार, मेरे पास सारे प्रमाण आशा ब्लाक कोआर्डिनेटर बृजबाला शर्मा बोली,तीन लोगों से अपनी जान को खतरा बताया

बाजपुर।मंगलवार को श्री रामभवन धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान आशा ब्लाक कोआर्डिनेटर बृजबाला शर्मा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि सभी बैठकें नियमानुसार कराई गई थीं और संबंधित आशाओं को समय से सूचना दी गई थी।बावजूद इसके कुछ कर्मी जानबूझकर बैठक में शामिल नहीं हुए। वही बृजबाला शर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को आशा चयन बैठक की सूचना सभी संबंधितों को व्हाट्सएप व काल के माध्यम से दी गई थी। इसके बाद 8 सितंबर को भी बैठक के संबंध में पुनः सूचना दी गई, लेकिन सरोज यादव 9 सितंबर को आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर गुप्ता, ब्लाक कोआर्डिनेटर एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा भी काल किए गए थे, किंतु फिर भी वह बैठक में शामिल नहीं हुईं। बृजबाला शर्मा ने बताया कि इस संबंध में सीएमओ कार्यालय, सीएचसी केलाखेड़ा, सीएचसी बाजपुर और जिला कमेटी मोबिलाइज को समय पर मेल भी किया गया था। उन्होंने कहा कि उनके पास सभी प्रमाण, काल रिकार्ड, व्हाट्सएप संदेश और मेल की प्रतियां सुरक्षित हैं। बृजबाला शर्मा ने अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र की सभी आशाओं के कार्यों की भी संस्थागत व निजी प्रसव,पीएलए और बीएचएसएनसी बैठकों की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि वह 2006 से सेवा दे रही हैं और पहली बार मीडिया के माध्यम से सच्चाई सामने लाने के लिए आगे आई हैं। साथी उन्होंने कुछ आशाओं पर बेवजह मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया है। और तीन लोगों से अपनी को खतरा बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें