काशीपुर में पाॅलिथीन का आला कारोबार संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही

काशीपुर में पॉलिथीन का काला कारोबार — संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

बड़ी खबर काशीपुर से जहां अलीखां मोहल्ले में नगर निगम, राजस्व विभाग, प्रदूषण नियंत्रण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की है। छापे के दौरान दो दुकानों के अंदर बोरियों में भरे पॉलिथीन पैकेट मिले, जिनकी गिनती फिलहाल जारी है। आप को बात दे की

काशीपुर के अलीखां मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर निगम, राजस्व विभाग, प्रदूषण नियंत्रण विभाग और पुलिस की टीम अचानक इलाके में पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। संयुक्त कार्रवाई में दो दुकानों के अंदर भारी मात्रा में पॉलिथीन बरामद हुई। ये पॉलिथीन बोरियों में पैक कर रखी गई थी, जिसकी गिनती और आकलन टीम द्वारा किया जा रहा है। प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर सरकार और प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है, लेकिन इसके बावजूद काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। छापे में बरामद पॉलिथीन पर्यावरण के लिए खतरे की बड़ी तस्वीर सामने ला रही है। टीम अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें