ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
बाजपुर स्टेडियम में आज ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य गन्ना मंत्री श्री मंजीत सिंह राजू जी ने प्रतिभाग किया और बच्चों का उत्साहवर्धन कियाप्रतियोगिता में विभिन्न ग्रामों से आए बालक-बालिकाओं ने प्रतिभा और जोश से भरपूर प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंत्री जी ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “बच्चे ही देश का असली भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ अत्यंत आवश्यक हैंकार्यक्रम का सफल संचालन श्री सत्येन्द्र यादव (उप शिक्षा अधिकारी/खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाजपुर) के निर्देशन में हुआइस अवसर पर नैनीताल जिले के प्रभारी श्री राजेश कुमार जी, श्री डोरीलाल जी, श्री पवन राणा जी, श्री पंकज कुमार रतूड़ी जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।











