एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई नशा तस्करों पर बड़ी प्रहार

नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा सटीक कार्यवाही करते हुए  नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जनपद उधम सिंह नगर के थाना किच्छा क्षेत्र से करीब 45 लाख रूपये की हीरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार।    *STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा थाना ननकमत्ता पुलिस टीमके साथ मिलकर सयुंक्त कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 151.17 ग्राम अवैध हीरोइन बरामद की।माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है  उपरोक्त  आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री स्वप्न किशोर सिंह व सीओ श्री परवेज अली के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल शाम को उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना ननकमत्ता क्षेत्र में स्थानीय पुलिस टीमको साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए लालपुर से एक हीरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 151.17 ग्राम अवैध हीरोइन बरामद हुई ।    अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि उसको यह हीरोइन ननकमत्ता के प्रिंस सिंह ने दी थी। प्रिंस सिंह की मां सुरेंद्र कौर उर्फ जमुना पर नानकमत्ता थाने में हेरोइन तस्करी का मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त द्वारा बताया गया की उस पर उत्तर प्रदेश रामपुर के थाना मिलक, उत्तराखंड के थाना केलाखेड़ा व थाना गदरपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं इसलिए वो यहा आकर यह काम कर रहा था। STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।- बलदेव सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी गुलाब सिंह का माजरा, थाना कैलाखेड़ा उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें