बाजपुर के दोराहा चौकी प्रभारी ने साइबर अपराध के संबंध में आज चौकी के क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी ने लोगों को बताया की किसी भी अंजान व्यक्ति के द्वारा भेजे गए व्हाट्सएप लिंक या अंजान नंबर से आए किसी भी मैसेज पर जवाब ना दे आजकल साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से ठगी कर रहे हैं कभी भी किसी भी अंजान व्यक्ति को ओटीपी ना दे इससे आपके अकाउंट से पैसे कट जाएंगे और आपकी मेहनत की कमाई कब खत्म हो जाएगी आपको पता भी नहीं लगेगा साथ ही चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की किसी भी तरह की अपराधी गतिविधि होने पर आप सीधे चौकी में सूचना दे द़ोराहा पुलिस हमेशा आपके साथ हैं साथ ही चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी कहां की क्षेत्र में नशे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा











