धान ना तौलें जाने से नाराज़ किसानों ने शहीद भगतसिंह चौंक पर लगाया जाम एसडीएम अमृता शर्मा के आश्वासन पर खोला गया जाम

बाजपुर। राइस मिलरो द्वारा किसानों का धान ना तोले जाने पर आक्रोशित किसानों ने शहीद भगत सिंह चौक पर धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली लगाकर सांकेतिक जाम लगा दिया। एसडीम डॉ अमृता शर्मा तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट मड़ी समिति सचिव कैलाश चंद्र शर्मा कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी धरना स्थल पर पहुंच कर किसानों से वार्ता की गई एसडीएम डॉ अमृता शर्मा द्वारा आरएफसी की आरएमओ लता मिश्रा को फोन करके वार्ता की जिस पर लता मिश्रा ने बाजपुर पहुंचकर किसानों के साथ वार्ता कर उनकी समस्या का निस्तारण करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।जिस पर किसानों ने एसडीएम की बात मानकर जाम खोला गया।भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने किसानो की 200 ट्रैक्टर ट्राली धान भरी मंडी में खड़ी है जिससे किसानों का धान नहीं तोला जा रहा है राइस मिलरो द्वारा किसानों को परेशान कर उनके धान को ओने-पौने दामों पर खरीदने का षड्यंत्र रच्छा जा रहा है। किसान नेता अजीत प्रताप रंधावा ने कहा जीरो टॉलरेंस की सरकार एवं अधिकारी किसानों को लूटने में लगे हैं किसानो की जब भी फसल आती है इन अधिकारियों की मिली भगत के चलते राइस मिलर किसानों को परेशान कर रहे हैं किसान पहले ही भुखमरी की कगार पर है। किसान नेता विक्की रंधावा ने कहा है जब से सरकार ने धान तोल काटों शुभारंभ किया है जब से ही आरएफसी विभाग एवं अधिकारी और राइस मिलर मिलकर किसानों को परेशान कर रहे हैं।अधिकारियों को मौके पर बुलाया जाता है किसानों को लॉलीपॉप देकर चले जाते हैं उसके बाद ही राइस मिलरो का वही रवैया रहता है जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसान नेता प्रताप सिंह संधू ने कहा किसानों को सरकार एवं उसके अधिकारी लूटने पर लगे हैं किसान उत्तराखंड में हर जगह लूट रहा है लेकिन किसान की समस्या का समाधान नहीं किया जाता है कभी पोर्टल को बंद कर दिया जाता है तो कभी कहते हैं कि कोटा पूरा हो गया है। एसडीम डॉ अमृता शर्मा द्वारा किसानों के बीच पहुंचकर उनसे वार्ता कर आईएफसी की आरएमओ लता मिश्रा को फोन करके बाजपुर बुलाया गया है किसानों के साथ मीटिंग कर किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा इस आश्वासन पर किसानों ने जाम खोला।इस मौके पर हरेंद्र सिंह हुड्डा,वल्ली सिंह चीमा, राजेंद्र बेदी,गगन सरना,गुरपेज सिंह, गुरविंदर सिंह,आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें