बाजपुर 8 दिसम्बर- फड़ खोखा ठेला स्वामियों ने उत्तराखण्ड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि की अगुवाई में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित कर फड़ खोखा ठेला व्यवसासियों के लिए स्थाई स्थान चयनित किये जाने की माँग की है। अनिल वाल्मीकि ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर हर बार सिर्फ फड़ खोखा ठेला स्वामियों को ही खदेड़कर उनका शोषण किया जाता है। जिससे उन्हें बार-बार असुविधाओं का सामना करना पड़ता है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाता है। उन्होंने बाजपुर नगर में एक समान रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की भी माँग की। इस मौके पर महीपाल, बाबू, हर्षित, रवि, कैलाश कुमार, लालाराम, शफीक अहमद, अजय, सोनू, सनी, राकेश, धन सिंह, दौलत, भूरा, सुरेश, राजीव कुमार, सतपाल सिंह, भाग सिंह, संजीव कुमार, अभिषेक चन्द्रा,
राजेन्द्र चन्द्रा, बबली सागर, पप्पू दिवाकर, विकास चन्द्रा, अरविन्द कुमार, मौ. अजीम, सोहन लाल आदि फड़ खोखा ठेला व्यवसायी मौजूद रहे।











