समाजवादी पार्टी ने गदरपुर विधानसभा में किया कार्यकर्ता सम्मेलन अरविंद यादव बोले मजबूती से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

समाजवादी पार्टी उत्तराखंड द्वारा विधानसभा क्षेत्र 65–गदरपुर में एक विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (यूथ) श्री अरविंद यादव रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री रवि छाबड़ा ने की।सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री अरविंद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति के चलते उत्तराखंड में पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में पूरी तरह विफल हो चुकी है और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए धर्म की राजनीति कर रही है। अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार किए जा रहे हैं तथा उनके धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर चलाकर हिंदूवादी होने का ढोंग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री आवास के निकट दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, जो सरकार की विफलता का प्रमाण है। रुद्रपुर में 100 वर्ष पुरानी नमाज़ अदा करने की जगह को तोड़ा जाना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने याद दिलाया कि राज्य निर्माण आंदोलन में सबसे पहले खटीमा में श्री सलीम अहमद ने गोली खाई थी, जिसे भाजपा नेता भूल चुके हैं।

श्री यादव ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा कोई ठोस विकास कार्य नहीं किया गया और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए वे अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि गुलरभोज क्षेत्र में सैकड़ों वर्षों से निवास कर रहे लोगों को उजाड़ा जा रहा है, जो अन्यायपूर्ण है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम सिंह सागर, रमेश चंद यादव, मो. धर्मपाल लोधी, अमित कुमार, आज़म, सलीम सैफ़ी, शिव अवतार शर्मा, हर्ष शर्मा, जया ठाकुर, अरविंद दिवाकर, विनोद गौड़, शरीफ अंसार, एन.एन. अग्रवाल, इमरान अंसारी, गुड्डू दिवाकर, शेर सिंह, दीपक कुमार, संदीप यादव, नूर जहाँ, सार्थक, राजाराम मौर्य, रऊफ, राशिद, अकीला कसरीन, रिज़बान सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें