तीस_हजार_कुंतल_धान_की_पोर्टल_लिमिट_बढ़ाने_की_माँग

बाजपुर 16 दिसम्बर- भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सम्भागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊँ सम्भाग हल्द्वानी चन्दर सिंह मर्तोलिया को ज्ञापन सौंपकर केन्द्र बाजपुर के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय काँटों के लिए लगभग 30 हजार कुंतल धान की पोर्टल लिमिट बढ़ाने की माँग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि विगत वर्षों में 1.5 लाख कुंतल की खरीद होती आई है। परंतु इस वर्ष बाजपुर केन्द्र पर 50500 कुंतल का पोर्टल दिया गया था, जो लगभग समाप्ति की ओर है। 25 हजार कुंतल धान उच्चाधिकारियों, केन्द्र प्रभारी एवं किसानों की वार्ता के बाद राईस मिलों में भेजा गया। जिसका समायोजन भी पोर्टल के माध्यम से होना है। लगभग 5 हजार कुंतल धान की ट्रॉली काँटे पर खड़ी है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए केन्द्र बाजपुर के प्रथम,

द्वितीय एवं तृतीय काँटों के लिए लगभग 30 हजार कुंतल धान की पोर्टल लिमिट बढ़ाना नितांत आवश्यक है। इस मौके पर प्रताप सिंह संधू, जसमीत सिंह, जगदीप सिंह रंधावा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें