एक बार फिर से NHAI की लापरवाही से एक महिला की जान चली गई जी हां मामला है
NH 74 केलाखेड़ा हाइवे का यहां NHAI के द्वारा हायवे पर मरम्मत का कार्य चल रहा था
NHAI ने बिना किसी पूर्व सूचना के हायवे को वन-वे कर दिया जिससे जिसमें रूद्रपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एस साथ दो कारों को टक्कर मार दी जिसमें लगभग 6 लोग घायल हो गए घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन बताया जा रहा है की एक महिला की मौत हो गई है उसके बाद हाईवे एनएच–74 पर आज जन आक्रोश देखने को मिला। केलाखेड़ा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम पठान और पूर्व अध्यक्ष हामिद अली ग्रामीणों के साथ एनएच–74 पर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर तुरंत समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस हाईवे पर लंबे समय से सड़क की हालत बेहद खराब है, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष अकरम पठान ने कहा कि एनएच–74 केलाखेड़ा मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, लेकिन लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है











