ईद उल अजहा का त्यौहार शांतिपूर्वक बनाएं
रिपोर्ट गुलबेज़ खान आजाद
बाजपुर।कोतवाली में एसआई प्रहलाद सिंह ने आगामी ईद-उल-अज़हा त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई।जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग कर पर्व को भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया। एसआई प्रहलाद सिंह ने कहां लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इस मौके पर लियाकत अली,सभासद सादिक अली, आसिफ अली, जुम्मा भारती, निजाम अली, शमशाद प्रधान, एसआई देवेंद्र मरनाल एसआई कैलाश चंद नगरकोटी, एसआई प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार आदि थे।











