कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर से चार लोग गंभीर रूप से घायल

कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर से चार लोग गंभीर रूप से घायल

 

रिपोर्ट गुलबेज़ खान आजाद

 

बाजपुर।दोराहा रोड पर कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।जहां उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान मार्ग पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराया जिसके बाद जांच शुरू कर दी।गांव मंझरा खंबारी निवासी रंजीत सिंह अपने मामा,मामी और उनकी चार माह की पुत्री के साथ बाइक से दवाई लेने के लिए स्वार, रामपुर जा रहे थे। इसी दौरान दोराहा की ओर से बाजपुर जा रही एक कार ने बाजपुर-दोराहा मार्ग पर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में गांव नगदपुरी पहाड़पुर निवासी जगत सिंह, उनकी पत्नी अंजलि, चार माह की पुत्री नित्या तथा रंजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन से सभी घायलों को बाजपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

उधर,सड़क हादसे के चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया।सूचना मिलते ही दोराहा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि 4 माह की बच्ची उछलकर कार पर जा गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें