अवैध खनन से मौत पर भड़के ग्रामीण, बेरिया चौकी का घेराव कर धरने पर बैठे

अवैध खनन से मौत पर भड़के ग्रामीण, बेरिया चौकी का घेराव कर धरने पर बैठे

 

अल्टीमेटम: परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को दिया 3 दिन का समय, कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

बाजपुर।बेरिया दौलत चौकी क्षेत्र के ग्राम महोली जंगल में अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर सेना भर्ती के अभ्यर्थी शिवम सागर की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव गहरा गया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने बेरिया पुलिस चौकी का घेराव किया और परिसर के भीतर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन और खनन माफिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई और अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए 3 दिन का समय (अल्टीमेटम) दिया है। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

शुक्रवार सुबह होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, जिनमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, बेरिया चौकी पहुंच गए। ग्रामीणों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि पुलिस के संरक्षण में सड़कों पर यमराज बनकर दौड़ रहे अवैध खनन के वाहनों के कारण एक होनहार युवक की जान चली गई। महिलाओं और परिजनों ने चौकी परिसर में ही दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। घेराव और धरने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। भारी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों को संभालने में पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखते हुए कहा कि क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन पर तुरंत और पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए।

हादसे के जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक और उसके मालिक को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा कि पुलिस के पास कार्रवाई के लिए सिर्फ 3 दिन का समय है। यदि तय समय में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और अवैध खनन बंद नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करने और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का भरोसा दिया है।प्रदर्शन और घेराव करने वालों में मुख्य रूप से वर्तमान प्रधान विनोद,पूर्व प्रधान सुशील कुमार, पूर्व बीडीसी कमल सक्सेना समेत भारी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे। मौके पर रामवती, विमला, गीता, सुनीता, शिवानी, राजमाला, कलावती, अंजू देवी, ओमवती और पुरुषों में दिनेश, राकेश, मुकेश, अनिल, सुखवीर, राजेंद्र, अनिकेत, रमेश, बबलू, कुंवरसेन, रामरतन, लाखन सिंह, अशोक और जगजीत रंधावा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

इनसेट

बाजपुर।गौरतलब है कि गुरुवार को महोली जंगल निवासी 21 वर्षीय शिवम सागर अपने रिश्तेदार जयदीप (20) के साथ बाइक पर सवार होकर हल्द्वानी आर्मी (सेना) की परीक्षा देने के लिए निकला था। गांव के पास ही अवैध खनन से भरी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया था। हादसे में शिवम की मौत हो गई थी, जबकि जयदीप गंभीर रूप से घायल है, जिसका हायर सेंटर में इलाज चल रहा है। दोनों युवक लंबे समय से देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें