रोडवेज बस अड्डे में हुई चाकूबाजी, एक युवक की मौत, नगर की स्थिति हुई तनाव पूर्ण, आक्रोशित भीड़ ने बाजार कराया बंद, रोडवेज के पास तोड़ फोड़, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग, भारी पुलिस बल तैनात, धारा 163 हुई लागू।

 

खटीमा में रोडवेज के पास शुक्रवार की देर रात दो गुटों की चाकू बाजी में 24 वर्षीय युवक तुषार शर्मा पुत्र मनोज शर्मा की चाकू लगने से मौत हो गई तथा दो युवक 23 वर्षीय सलमान पुत्र शब्बू व 21 वर्षीय अभय पुत्र कन्हैया लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वहीं शनिवार की सुबह उक्त घटना के बाद आक्रोशित लोगो ने खटीमा रोडवेज के पास दुकानों में तोड़फोड़ की, आरोपी की दुकान में आगजनी की तथा बाजार बंद कराया गया।

वहीं आक्रोशित भीड़ ने लाठी डंडों के साथ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जुलूस भी निकाला।

वहीं कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर बितर किया।

वहीं खटीमा मुख्य चौक व रोडवेज सहित मुख्य स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एहतियात के तौर आसपास के अन्य थानों से भी फोर्स बुला ली गई है।

खुद एसडीएम तुषार सैनी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत द्वारा मोर्चा संभालते हुए माहौल को शांत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं एसडीएम तुषार सैनी ने आमजन एवं सभी संगठनों से अपील किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखे, पुलिस प्रशासन अपना कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खटीमा में धारा 163 लगा दी गई है। उन्होंने किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना देने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। जिससे पुलिस प्रशासन मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही कर सके।

वहीं सीओ विमल रावत ने कहा कि पुलिस उक्त प्रकरण में तत्परता के साथ कार्यवाही कर रही है और सफलता भी मिलती दिख रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस बहुत जल्द मुलजिमों तक पहुंच जाएगी और वह कानून के शिकंजे में होगे। वहीं सीओ ने बताया कि लॉयन ऑडर फिलहाल मेंटेन है, उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शांति व्यवस्था बहाली के प्रयास किए जा रहे है, अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही की जायेगी। जो भी कानून हाथ में लेने का प्रयास करेगा पुलिस प्रशासन कड़ी कार्यवाही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें