दिव्यांग युवक को पीटा चौकी में तहरीर कार्यवाही की मांग

दिव्यांग युवक को पीटा चौकी में तहरीर कार्यवाही की मांग

रिपोर्ट गुलबेज़ खान आजाद

बाजपुर।ग्राम कनौरी निवासी फरजन्द अली पुत्र अलाउद्दीन ने दोराहा चौकी में तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट कर गंभीर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।फरजन्द अली
पैरों से दिव्यांग है और खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।सुबह 11 बजे वह सरकारी आर्टिजन के पास अपने खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान गांव के यासीन,नरेन और अल्फेज निवासी ग्राम कनौरी उससे गाली-गलौज करने लगे।आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और चेहरे पर घूंसे मारे, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। साथ ही डंडों से हमला कर उसके घुटनों में भी चोट पहुंचाई गई। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें