बाजपुर कारोबारी से छीनी गयी अंगूठी सहित अपराधी गिरफ्तार

बाजपुर कारोबारी से छीनी गयी अंगूठी सहित अपराधी गिरफ्तार

 

रिपोर्ट गुलबेज़ खान आजाद

 

बाजपुर 9जून 2026- जयराम सिंघल पुत्र स्व. केदारनाथ सिंघल निवासी रामराज रोड़, कोतवाली बाजपुर जिला उधमसिंहनगर उम्र 72 वर्ष थाना में आकर लिखित तहरीर दी कि दिनांक-25.05.2026 को समय करीब सुबह 6:45 बजे कि वह कृषि मण्डी बाजपुर परिसर में टहलने के लिये गया था तथा कृषि मण्डी परिसर बाजपुर में टहल रहा था उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति दो पहिया वाहन महरून रंग की स्कूटी से जिसने अपने सर पर हैलमेट लगाया हुआ था मेरे के पास आया और मेरे से बाते करने लगा तथा उक्त व्यक्ति बात करते-करते कुछ आगे तक चला और एकान्त जगह पहुंचने पर उसने मुझे अपनी बातों में उलझाकर मेरी अंगुठी दिखाने हेतु उतरवाई जैसी ही मैने सोने की अंगुठी अपने हाथ में रखी तो उक्त व्यक्ति अचानक मेरे हाथ में रखी अंगुठी झपटकर तेजी से स्कूटी में बैठकर मौके से से फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली बाजपुर में दिनांक-07.06.2026 को FIR NO-193/2026 धारा-304(2) बनाम अज्ञात के दर्ज किया गया ।

वर्तमान में लगातार हो रही स्नैचिंग/चोरी की घटनाओं के दृष्टिगत मामले की गम्भीरता को देखते हुए *श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय* द्वारा घटना का त्वरित अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके अनुपालन में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय व व0उ0नि0 महोदय के निकट पर्यवेक्षण में अभियोग से सम्बन्धित *माल व मुल्जिमान* की तलाश हेतु थाना स्तर पर टीमें गठित की गयी थी, गठित टीमों द्वारा घटना के त्वरित अनावरण हेतु घटनास्थल के आस-पास व लिंग मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के अवलोकन व मैनुवली सर्विलांस के माध्यम से सुरागरसी / पतारासी कर *दिनांक 08.06.2026* की को मुखबिर की सूचना पर *अभियुक्त विनोद कुमार शर्मा पुत्र स्व० श्री सम्पूर्णा नन्द शर्मा उर्फ पूरन लाल निवासी ग्राम जोहर पुर थाना C.B. गंज जिला बरेली वर्तमान पता गणेश तिवारी निवासी जोशी कालोनी कोटद्वार रोड थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र 60 वर्ष* को छिनौती में प्रयुक्त बिना नम्बर की महरून कलर की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से वादी श्री जयराम सिंघल से छीनी गयी अंगूठी बरामद की गयी । बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2)) BNS की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्त को बाद मेडिकल माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।अभियुक्त विनोद कुमार शर्मा एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरूद्ध *उत्तराखण्ड के विभिन्न थानो मे 08* तथा *उत्तर प्रदेश में 02 अभियोग* दर्ज है।

 

*गिरफ्तर अभियुक्त*

 

*1* विनोद कुमार शर्मा पुत्र स्व० श्री सम्पूर्णा नन्द शर्मा उर्फ पूरन लाल निवासी ग्राम जोहर पुर थाना C.B. गंज जिला बरेली वर्तमान पता गणेश तिवारी निवासी जोशी कालोनी कोटद्वार रोड थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र 60

 

*बरामदा माल*

 

1.-छीनी गयी अंगूठी वर्तमान कीमत करीव 88 हजार

2- घटना में प्रयुत बिना नम्बर की स्कूटी

अपराध करने का तरीका बुजुर्ग व्यक्तियो से अपनी जान पहचान निकालकर / बढाकर उनसे आभूषणो की ठगी करना या आभूषणो को छीन कर ले जाना

 

*पुलिस टीम का नाम*

 

1- उ0 नि0 प्रहलाद सिंह, कोतवाली बाजपुर

2- उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह कोतवाली बाजपुर

3- हे0कानि कैलाश तोमक्याल एस0ओ0जी0 एसओजी काशीपुर

4- का0 गिरीश काण्डपाल एस0ओ0जी0 काशीपु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें